
DNA Analysis: Taliban के उदार चेहरे की खुली पोल, आतंकियों ने ऐसे छीनी पत्रकारों की स्वतंत्रता
Zee News
Taliban Terrorists Snatched Journalists' Freedom: इस बीच अफगानिस्तान के पत्रकार सहर नासरी ने भारत में शरण लेने के लिए E-Visa के लिए अप्लाई किया है.
काबुल: तालिबान ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है और वो पत्रकारों को भी काम करने से नहीं रोकेगा. लेकिन उसके इन दावों की पोल खुल चुकी है. शुक्रवार को तालिबान के आतंकवादी एक पत्रकार की तलाश में उसके घर पहुंच गए, जहां उन्होंने उस पत्रकार के एक रिश्तेदार की हत्या कर दी. इसके अलावा उस पत्रकार की भी किसी को कोई खबर नहीं है. हो सकता है कि उसकी खबर अब कभी किसी को मिले ही ना. अफगानिस्तान संकट की मीडिया कवरेज तो हो रही है लेकिन साथ ही अफगानिस्तान में पत्रकारों को काम करने से भी रोका जा रहा है.More Related News
