
DNA ANALYSIS: Cyclone Tauktae ने मचाई तबाही, इंडियन कोस्ट गार्ड ऑपरेशन जारी
Zee News
कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर में प्रति दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है इसके बावजूद सड़कों पर भीड़ जुट रही है, कई लोग नियमों का उल्लंघन भी कर रहे हैं और ताउ ते तूफान (Cyclone Tauktae) के दौरान भी ऐसा ही हुआ.
नई दिल्ली: पश्चिमी राज्यों में आया 'ताउ-ते' (Cyclone Tauktae) नाम का तूफान अब तक गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल में कई लोगों की जान ले चुका है और कई लोग अब भी मौत के मुंह में फंसे हैं. कुल 3 समुद्री जहाज और एक नाव है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में बजरा भी कहा जाता है, वो फंसे हुए हैं. इस संकट से पहले ही देश कोरोना (Corona) से जूझ रहा है, पश्चिमी राज्यों में आए तूफान और कोरोना काल के बीच 'सामनताएं' भी हैं. अभी भी फंसे हैं इतने लोग जो नाव फंसी हुई हैं इनमें पहली है P-305, जिसमें 273 लोग सवार थे, जिनमें से 177 लोगों को बचा लिया गया है और बाकी लोग अब भी फंसे हुए हैं. दूसरा जहाज है 'Gal Constructor', जिसमें 137 लोग फंसे थे, और इन सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. तीसरा जहाज है Oil रिग सागर भूषण, जिसमें 101 लोग सवार थे. INS तलवार के जरिये इन लोगों को बचाने का काम किया जा रहा है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है. चौथा जहाज है SS-3, जिसमें 196 लोग मौजूद थे और ये अब तक तूफान के बीच फंसे हैं.More Related News
