
DNA ANALYSIS: Corona को लगातार हरा रहा Sukhpura गांव, आज तक नहीं हुआ कोई भी संक्रमित
Zee News
Rajasthan Sukhpura Vllage: पिछले एक साल से सुखपुरा गांव के लोग कोरोना वायरस को लेकर सभी सावधानियां बरत रहे हैं और इसी का नतीजा है कि यहां कोरोना वायरस (Coronavirus) का नामो निशान तक नहीं है.
सीकर: इस समय जब देश कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर से प्रभावित है, तब आप राजस्थान (Rajasthan) के सीकर जिले के इस गांव से काफी कुछ सीख सकते हैं. इस गांव का नाम है सुखपुरा (Sukhpura), जहां 3 हजार लोग रहते हैं लेकिन इस गांव में आज तक एक भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं हुआ. इसकी वजह है कि इस गांव के लोगों का अनुशासन और सावधानी. पिछले साल जब देश में लॉकडाउन लगा था, तब इन लोगों ने गांव के सभी रास्तों पर एंट्री गेट बना दिए थे और बाहर से आने वाले लोगों की जांच शुरू कर दी थी.More Related News
