
DNA ANALYSIS: Corona आपदा के बीच Remdesivir की क्यों हो रही कालाबाजारी? जानें असल वजह
Zee News
Remdesivir एंटी वायरल दवाई है, जिसकी कालाबाजारी और जमाखोरी की जा रही है. ऐसा क्यों हो रहा है? ऐसा करने वाले कौन लोग हैं? ये दवाई कितनी उपयोगी है? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़ें आज का DNA ANALYSIS
नई दिल्ली: हमारे देश में अच्छे लोग भी हैं और बुरे लोग भी हैं. अच्छे लोग आज भी ज्यादा हैं और बुरे लोग मुट्ठीभर हैं, लेकिन ये मुट्ठी भर बुरे लोग आज जरूरी दवाइयों की जमाखोरी और कालाबाजारी कर रहे हैं. इस समय देश मे ऑक्सीजन के बाद अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा मांग है तो वो है Remdesivir Injection. इसलिए बता दें कि देश में इस दवा की कमी का संकट कैसे खड़ा हुआ? और इसे लेकर किए जा रहे दावे कितने सही हैं? यानी ये दवा कोरोना मरीजो को सही करती भी है या नहीं. आज सरल भाषा में इसके बारे में बताया जा रहा है. सबसे पहले जानते हैं इसकी कीमत के बारे में. इस समय भारत में अलग अलग कम्पनियां Remdesivir Injection का उत्पादन कर रही हैं. इसकी एक Vial की कीमत 899 रुपये से लेकर 5400 रुपये तक है, लेकिन बहुत से लोगों को 20 हजार रुपये खर्च करने पर भी इसकी एक Vial नहीं मिल रही है. जिन दुकानों पर ये दवाई उपलब्ध भी है, वहां लोगों की लम्बी-लम्बी कतारें लगी हैं. सोचने वाली बात है कि अचानक से देश में इस दवाई की मांग इतनी क्यों बढ़ गई?More Related News
