
DNA ANALYSIS: 18+ वालों के लिए आज से कोरोना वैक्सीनेशन शुरू, इन राज्यों में करना होगा इंतजार
Zee News
देश में आज से 18 साल से ऊपर वालों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा. हालांकि देश के कई राज्यों में युवाओं को इसके लिए इंतजार करना होगा.
नई दिल्ली: आपको याद होगा, पिछले दिनों हमने आपको मृत्यु और मोक्ष की वेटिंग लिस्ट के बारे में बताया था. आज हम आपको वैक्सीन (Corona Vaccine) की वेटिंग लिस्ट के बारे में बताएंगे. ये भी एक कतार ही है, जिसमें अब तक देश के लगभग ढाई करोड़ लोग लग चुके हैं. यानी ये 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के वो लोग हैं, जिन्होंने 28 अप्रैल के बाद वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. ये संख्या हर घंटे के साथ बढ़ रही है. बड़ी बात ये है कि इनमें से अब तक किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन लगवाने की तारीख़ नहीं मिली है. इसलिए हम इसे वैक्सीन की वेटिंग लिस्ट कह रहे हैं.More Related News
