
DNA ANALYSIS: 135 करोड़ की आबादी वाले भारत के लिए ओलंपिक में 7 मेडल काफी हैं?
Zee News
ओलंपिक चैंपियन्स की भारत वापसी का देशभर में जश्न मनाया गया. पूरे देश के नाचते-गाते हुए इन खिलाड़ियों का दिल से स्वागत भव्य स्वागत किया. दिल्ली के अशोका होटल में आज केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने इन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया.
नई दिल्ली: भारत में ओलंपिक खिलाड़ियों का जबरदस्त स्वागत देखकर आप सबका दिल खुश हो गया होगा क्योंकि हमारे देश में ऐसा स्वागत या तो क्रिकेट के खिलाड़ियों का होता है या फिर फिल्म अभिनेताओं का होता है. इस हफ्ते लोगों ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के क्रिकेट मैच की बात नहीं की, बल्कि पूरा भारत ब्रिटेन के खिलाफ हुए हॉकी मैच (India-Britain Hockey Match) की बात कर रहा था. ओलंपिक खिलाड़ियों को लेकर भारत में ये उत्साह एक बहुत बड़े बदलाव का सूचक है. लेकिन 135 करोड़ के देश के लिए क्या 7 ओलंपिक मेडल काफी हैं? इसलिए आज हम अपने ओलंपिक खिलाड़ियों की सफलता का जश्न तो मनाएंगे, लेकिन साथ ही ये भी बात करेंगे कि हमें अमेरिका, चीन और जापान जितने मेडल जीतने में कितना समय और लगेगा? जापान में जय हिन्द के बाद आज भारत में हमारे खिलाड़ियों की जय-जयकार हो रही है. दिल्ली एयरपोर्ट पर इन खिलाड़ियों के पहुंचने के बाद लोग नाचते गाते दिखे. दिल्ली ही नहीं, आज पूरा देश इन खिलाड़ियों का दिल से स्वागत कर रहा रहा है. लेकिन हमें डर है कि ये सेलिब्रेशन और इन खिलाड़ियों के प्रति सम्मान की ये भावना कहीं 24 घंटे में ही कहीं खत्म ना हो जाए, और लोग फिर से इन्हें भुला ना दें. दिल्ली के अशोका होटल (Ashoka Hotel) में आज केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने इन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया.More Related News
