
DNA ANALYSIS: 10वीं पास करने के लिए 56 साल का संघर्ष, जानिए ये प्रेरणा देने वाली कहानी
Zee News
शिवचरण यादव हैं 86 वर्ष के हैं और ये पिछले 50 सालों से 10वीं की परीक्षा दे रहे हैं. हो सकता है, आपको ये सुनकर हैरानी हो, लेकिन शिवचरण के लिए ये एक शपथ की तरह है जो उन्हें मरते दम तक पूरी करनी है.
नई दिल्ली: अब हम आपको राजस्थान के रहने वाले 86 साल के एक व्यक्ति से मिलवाएंगे, जो पिछले 56 वर्षों से लगातार 10वीं कक्षा की परीक्षा दे रहा है और हर बार फेल हो रहा है. इस बार कोरोना की वजह से परीक्षाएं रद्द कर दी गईं और इस वजह से बाकी छात्रों के साथ इस बुज़ुर्ग छात्र को भी पास कर दिया गया, लेकिन इस बुज़ुर्ग ने 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट लेने से ये कहते हुए इनकार कर दिया कि वो परीक्षा देने के बाद ही अपनी मेहनत से 10वीं पास करेगा. उसे खैरात में मिली मार्कशीट नहीं चाहिए.More Related News
