
DNA Analysis: लोगों की जान ले रहा खराब Mental Health, जानें कैसे पा सकते हैं इससे छुटकारा
Zee News
अभी ओलंपिक खेलों (Tokyo Olympics 2021 ) को शुरू हुए सिर्फ पांच दिन हुए हैं. लेकिन इन खेलों को इसका सबसे बड़ा विजेता मिल गया है और वो विजेता है- मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health). मानसिक स्वास्थ्य ने दुनिया की सबसे महान Gymnast को Knock Out कर दिया है.
नई दिल्ली: अभी ओलंपिक खेलों (Tokyo Olympics 2021 ) को शुरू हुए सिर्फ पांच दिन हुए हैं. लेकिन इन खेलों को इसका सबसे बड़ा विजेता मिल गया है और वो विजेता है- मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health). मानसिक स्वास्थ्य ने दुनिया की सबसे महान Gymnast को Knock Out कर दिया है. उस मुद्दे को ओलंपिक्स के Podium तक पहुंचा दिया है. जिस पर हम कभी ठीक से बात भी नहीं करते. मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे को Olympics के मंच तक पहुंचाने का श्रेय अमेरिका की खिलाड़ी Simone Biles (सिमोन बाइल्स ) को दिया जा रहा है. Simone Biles ने अपनी खराब मानसिक स्थिति की वजह से Olympic खेलों से अपना नाम वापस ले लिया है.More Related News
