
DNA ANALYSIS: भारत पर वार के लिए तालिबान बनेगा हथियार? जानिए क्यों उठ रहा है ये सवाल
Zee News
ISI और तालिबान (Taliban) भारत को दोनों से खतरा है. अमेरिका (US) जो हथियार अफगानिस्तान (Afghanistan) की सेना के लिए छोड़ गया था, वो तालिबान के हाथ लग गए हैं. ये हथियार लश्कर ए तैयबा (LeT) और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों को मिलकर कश्मीर (Kashmir) पहुंच सकते हैं.
नई दिल्ली: तालिबान (Taliban) ने ऐलान किया है कि वो दुनिया के सभी देशों के साथ राजनीतिक और व्यापारिक रिश्ते चाहता है और वो किसी भी मुल्क के भी खिलाफ नहीं है. तालिबान ने दावा किया कि उसने किसी देश के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ने का फैसला नहीं किया है. इन बातों को सुन कर आपको ऐसा लगेगा कि तालिबान ने रातों रात अपना मेक ओवर (Make Over) कर लिया है और वो अफगानिस्तान (Afghanistan) में लोकतांत्रिक देशों जैसी ही सरकार चलाएगा. तालिबान अपने इस दूसरे कार्यकाल में महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने जैसी बड़ी-बड़ी बातें और दावा कर रहा है लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर और एकदम उलट है क्योंकि तालिबान का असली चेहरा ये नहीं है. सच्चाई ये है कि तालिबान कट्टरपंथी इस्लामिक विचारधारा से ग्रस्त है.More Related News
