
DNA ANALYSIS: बंगाल में कांटे का मुकाबला, असम में एक बार फिर BJP सरकार
Zee News
#MahaExitPoll: आज के सारे एग्जिट पोल्स का निचोड़ यही है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में इस बार सत्ता परिवर्तन हो सकता है. इन दोनों राज्यों में सबसे अहम है पश्चिम बंगाल. ममता बनर्जी ने सोचा भी नहीं होगा कि बीजेपी उनके इतने करीब पहुंच जाएगी, लेकिन बीजेपी ने ऐसा कर दिया है.
नई दिल्ली: पांच प्रदेशों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं. पश्चिम बंगाल को लेकर एग्जिट पोल अलग-अलग हैं, लेकिन इतना पक्का है कि वहां बीजेपी और TMC के बीच कांटे की टक्कर है. असम में सभी एग्जिट पोल बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दे रहे हैं. तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी AIADMK की जगह DMK जीत सकती है और केरल में LDF की सरकार को फिर से जीत मिल सकती है. यानी आज के सारे एग्जिट पोल्स का निचोड़ यही है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में इस बार सत्ता परिवर्तन हो सकता है. इन दोनों राज्यों में सबसे अहम है पश्चिम बंगाल. ममता बनर्जी ने सोचा भी नहीं होगा कि बीजेपी उनके इतने करीब पहुंच जाएगी, लेकिन बीजेपी ने ऐसा कर दिया है.More Related News
