
DNA ANALYSIS: प्रिंसिपल ने कायम की मिसाल, खुद कर रहे स्कूल की सफाई; जानें वजह
Zee News
गुजरात के राजकोट से ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक स्कूल की सफाई की जिम्मेदारी वहां के प्रधानाचार्य यानी प्रिंसिपल खुद निभा रहे हैं.
नई दिल्ली: महात्मा गांधी ने एक बार कहा था कि You must be the change you want to see in the world यानी 'दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वो पहले आप खुद बनें. महात्मा गांधी ने लोगों के मन से इस बात की दुविधा दूर कर दी कि जो बदलाव लोग दुनियाभर में देखना चाहते हैं, उसकी शुरुआत कहां से होती है. गुजरात के राजकोट से ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक स्कूल की सफाई की जिम्मेदारी वहां के प्रधानाचार्य यानी प्रिंसिपल खुद निभा रहे हैं. स्कूल में बच्चे भले ही अभी नहीं आ रहे हों, लेकिन वो चाहते हैं कि बच्चे जब भी स्कूल आएं, तो उन्हें उनका स्कूल साफ सुथरा ही मिले और उसके लिए वो उन्हें स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना चाहते हैं.More Related News
