
DNA ANALYSIS: पश्चिम बंगाल में फिर सही साबित होंगे Exit Poll के नतीजे? जानें क्या रहा है ट्रेंड
Zee News
पश्चिम बंगाल के संदर्भ में वर्ष 2006 के विधान सभा चुनाव के बाद से एग्जिट पोल कभी गलत साबित नहीं हुए. वर्ष 2006 में ममता बनर्जी पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर रही थीं और उन्हें उम्मीद थी कि चुनाव के नतीजे उन्हीं के पक्ष में आएंगे.
नई दिल्ली: आज एग्जिट पोल के नतीजों को देखकर आपके मन में ये सवाल भी होगा कि एग्जिट पोल कितने सही होते हैं? इस सवाल का जवाब अगर पश्चिम बंगाल के संदर्भ में तो वर्ष 2006 के विधान सभा चुनाव के बाद से एग्जिट पोल कभी गलत साबित नहीं हुए. वर्ष 2006 में ममता बनर्जी पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर रही थीं और उन्हें उम्मीद थी कि चुनाव के नतीजे उन्हीं के पक्ष में आएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. तब सभी एग्जिट पोल एकमत से लेफ्ट पार्टियों को जीता रहे थे और चुनाव के नतीजे भी ऐसे ही रहे. इसी तरह 2011 के विधान सभा चुनाव के एग्जिट पोल में ये अनुमान लगाया गया था कि 34 वर्षों का लेफ्ट शासन पश्चिम बंगाल में समाप्त हो जाएगा और TMC की सरकार बनेगी. जब नतीजे आए तो ये एग्जिट पोल सही निकले.More Related News
