
DNA ANALYSIS: नेपाल से पश्मीना शॉल खरीदकर लंदन में बेचने वाले राज कुंद्रा देखते-देखते कैसे बन गए अरबपति?
Zee News
आरोप है कि राज कुंद्रा ने कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और मोबाइल फोन एप्स के लिए अश्लील फिल्में बनाकर लाखों रुपये कमाए और आज उनका ये लालच ही उनके जेल जाने की वजह बन गया. लेकिन राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का ये पैसों वाला लालच वर्षों पुराना है. इसी की कहानी हम आपको बताएंगे.
नई दिल्ली: अब हम उस खबर का विश्लेषण करेंगे जिसकी चर्चा आज देश के घर-घर में हो रही है. आपने शिल्पा शेट्टी का नाम तो सुना ही होगा, जो किसी जमाने में बॉलीवुड की बहुत मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थीं और जो आज की तारीख में अपने फिटनेस और योग के वीडियो की वजह से इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हैं. उनके पति हैं, राज कुंद्रा, जो खुद एक बड़े उद्योगपति हैं और IPL की एक टीम के मालिक भी रह चुके हैं. लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान यही है कि वो शिल्पा शेट्टी के पति हैं और इन दोनों के दो छोटे बच्चे भी हैं. कुल मिलाकर ये लोग एक हंसते-खेलते और संभ्रांत परिवार से आते हैं, लेकिन अब मुंबई पुलिस ने 45 साल के राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें मोबाइल फोन एप्स पर अपलोड करके बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.More Related News
