
DNA ANALYSIS: नासिक में कैसे गई 24 लोगों की जान, इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन?
Zee News
नासिक की इस दर्दनाक घटना के पीछे लापरवाही की बात सामने आई है. पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में कहा है कि ऑक्सीजन की Refilling के दौरान लापरवाही हुई, जिसकी वजह से 24 लोग मर गए.
नई दिल्ली: आज महाराष्ट्र के नासिक से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर आई, जहां ऑक्सीजन लीक होने की वजह से 24 लोगों ने दम तोड़ दिया. ये सभी लोग कोरोना वायरस से संक्रमित थे और इनकी जान बचाने के लिए ऑक्सीजन की सख्त जरूरत थी और अस्पताल के पास जरूरत के हिसाब से पूरी ऑक्सीजन थी. लेकिन तभी ये दर्दनाक हादसा हुआ और ये सभी 24 मरीज मर गए. जब किसी मरीज के शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा 85 प्रतिशत से कम हो जाती है तो ऐसी स्थिति में मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत होती है. गंभीर रूप से बीमार लोगों को वेंटीलेंटर की भी जरूरत पड़ती है.More Related News
