
DNA ANALYSIS: धर्मांतरण कराने वाले गैंग की बड़ी साजिश, इन 7 सीक्रेट कोड के जरिए बदल रहे धर्म
Zee News
आज हम धर्म परिवर्तन का सीक्रेट कोड आपके लिए डिकोड करेंगे और आपको ये भी बताएंगे कि भारत में एक हिन्दू को मुसलमान बनाने के कितने पैसे मिलते हैं? सबसे पहले आपको धर्म परिवर्तन के सात सीक्रेट कोड के बारे में बताते हैं.
नई दिल्ली: आज हम Zee News की उस खबर के बारे में बात करेंगे, जो हमारे देश के कुछ मुट्ठीभर लिबरल्स और बुद्धीजीवियों को बहुत बुरी लगी. ऐसे लोग जो अपने आपको अभिव्यक्ति की आजादी का चैम्पियन बताते हैं, उन्हें धर्मांतरण पर हमारी एक खबर पसंद नहीं आई. हमने धर्म जेहाद पर पिछले हफ्ते पूरी सीरीज चलाई थी और ये सीरीज इन लोगों को इतनी बुरी लगी कि टुकड़े टुकड़े गैंग ने सोशल मीडया पर Zee News को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लेकिन आज हम इन्हें ये बताना चाहते हैं कि देश के करोड़ों लोग दिल से हमारे साथ हैं और आज इस सीरीज के चौथे एडिशन में आज हम धर्म परिवर्तन का सीक्रेट कोड आपके लिए डिकोड करेंगे और आपको ये भी बताएंगे कि भारत में एक हिन्दू को मुसलमान बनाने के कितने पैसे मिलते हैं? सबसे पहले आपको धर्म परिवर्तन के सात सीक्रेट कोड के बारे में बताते हैं.More Related News
