
DNA ANALYSIS: देश में धर्मांतरण जेहाद पर बड़ा खुलासा, समझिए कैसे चलता है ये रैकेट
Zee News
Forced Conversion: भारतीय संविधान के आर्टिकल 25 के तहत सभी नागरिकों को अपनी स्वेच्छा से किसी भी धर्म को चुनने, उसे मानने और उसका प्रचार करने की पूरी आजादी है, लेकिन अगर कोई जबरदस्ती किसी का धर्म परिवर्तन कराता है या उसे लालच देकर धर्मांतरण करता है, तो भारतीय संविधान में इसका कोई उल्लेख नहीं मिलता.
नई दिल्ली: आज हम आपको एक ऐसी खबर बताएंगे, जो आपको चौंका देगी. उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो हिंदू धर्म के लोगों का इस्लाम धर्म में परिवर्तन करवाते थे और ये लोग खास तौर पर मूक बधिर, महिलाओं और गरीब लोगों को निशाना बनाते थे और इन्हें पैसा, नौकरी और शादी कराने का लालच देते थे. सबसे बड़ी बात ये कि ये गैंग देश की राजधानी दिल्ली के जामिया नगर से ऑपरेट करता था. ये वही जामिया नगर है, जहां वर्ष 2008 में बम धमाकों के बाद आतंकवादी छिप हुए थे और मशहूर बाटला हाउस एनकाउंटर हुआ था. सबसे पहले आपको इस पूरी खबर के बारे में बताते हैं. ये खबर उत्तर प्रदेश से आई है, जहां लगभग एक हजार गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों का धर्म परिवर्तन किया गया और जिन लोगों ने इस्लाम धर्म को अपनाया, उनमें ज्यादातर मूक-बधिर हैं.More Related News
