
DNA ANALYSIS: दुनिया में सबसे अधिक आबादी होने के बावजूद चीन क्यों बढ़ाना चाहता है जनसंख्या?
Zee News
चीन दुनिया का पहला ऐसा देश है, जिसने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कड़े कानून बनाए. वर्ष 1979 में One Child Policy लागू की. ये पालिसी 37 वर्षों तक चीन में लागू रही. फिर चीन ने इसमें कुछ नरमी बरती और वर्ष 2016 में Second Child Policy लेकर आया और आज ये पॉलिसी भी उसने बदली दी है. अब चीन पूरे देश में Third Child Policy लाने वाला है.
नई दिल्ली: पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी के मामले में चीन, भारत और अमेरिका टॉप तीन की सूची में आते हैं. लेकिन जिस चीन ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दुनिया की सबसे विवादास्पद नीति को अपने देश में लागू किया, आज वो अपनी जनसंख्या बढ़ाना चाहता है और चीन में थर्ड चाइल्ड पॉलिसी (Third Child Policy) भी अब आ गई है. अमेरिका में भी कई विशेषज्ञों ने आबादी को 100 करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य जरूरी बताया है जबकि भारत के लिए बढ़ती जनसंख्या सबसे बड़ी चुनौती है लेकिन इसके नियंत्रण को लेकर हमारा देश कई दशकों से खुद को लाचार महसूस करता है. भारत जब आजाद हुआ था, तब उसकी आबादी लगभग 36 करोड़ थी लेकिन पिछले 73 वर्षों में हमारे देश की आबादी 100 करोड़ बढ़ गई. इसका नियंत्रण आज भारत के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है. इसलिए आज हम जनसंख्या को लेकर दुनिया के इन तीन बड़े देशों की स्थिति का विश्लेषण करेंगे और आपको बताएंगे कि अगर जनसंख्या स्थिर ना हो तो कैसे एक देश बीमार बन जाता है और इस बीमारी के इलाज में वर्षों लग जाते हैं.More Related News
