
DNA ANALYSIS: दुनिया में गिफ्ट देने का बदलता ट्रेंड, Blue Chip Stocks देने का चलन जोरों पर
Zee News
स्टॉक कार्ड, ये ब्लू-चिप स्टॉक्स के लिए गिफ्ट कार्ड हैं, साउथ कोरिया में कपल इन्हें एक-दूसरे को गिफ्ट कर रहे हैं. एक निवेश बैंक ने सिर्फ पांच महीनों में 20,000 'स्टॉक गिफ्ट कार्ड' बेचे हैं. कभी Bombay को गिफ्ट किया गया था.
नई दिल्ली: अक्सर खास मौकों पर लोग एक दूसरे को Gifts देते हैं और आपने भी कभी ना कभी किसी ना किसी को कोई Gift यानी तोहफा जरूर दिया होगा. ये तोहफे क्या होते हैं- फूल, Chocolates, Gift Cards या फिर Teddy Bear. हमारे देश में सोना गिफ्ट करने की भी परम्परा है. आपने देखा होगा कि अक्सर शादियों में सोना गिफ्ट में दिया जाता है. यानी समाज में उपहार लेने और देने की परम्परा लम्बे समय से चली आ रही है और भारत में तो इसे लोग अपने अभिमान से भी जोड़ कर देखते हैं. बदला गिफ्ट का ट्रेंड लेकिन क्या आपको पता है कि अब Gifts का ये ट्रेंड बदल गया है और अब लोग फूल और Chocolates की जगह एक दूसरे को बड़ी कम्पनियों के शेयर्स यानी Stocks तोहफे में दे रहे हैं और दक्षिण कोरिया में तो इसका चलन काफी बढ़ गया है. दक्षिण कोरिया में इन दिनों Couples एक दूसरे को फूल और Chocolates देने की बजाय Blue Chip Stocks गिफ्ट कर रहे हैं.More Related News
