
DNA ANALYSIS: तालिबान की क्रूरता के सामने बेबस हुई ममता, विदेशी सैनिकों को भी रुला गए मां के आंसू
Zee News
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे से लोगों में जबरदस्त दहशत है. वे किसी भी हालत में वहां से निकल जाना चाहते हैं. इसके लिए वे हर तरह की कोशिश कर रहे हैं.
नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे भारी वस्तु क्या होती है? वो है किसी भी बाप के कन्धे पर उसके बेटे की अर्थी. सबसे बड़ा दुख है, किसी भी मां का जीते जी अपने बच्चे से बिछड़ जाना. अफगानिस्तान (Afghanistan) इस समय इन दोनों दुखों से घिरा हुआ है. अफगानिस्तान में अपने बच्चे की जान बचाने के लिए उसे काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिकों की ओर उछाल दिया. ये बच्चा किसी मां के गर्भ में 9 महीने तक पला होगा. फिर कई महीनों तक इसकी मां ने इसे कलेजे से लगाकर रखा होगा लेकिन 9 सेकेंड में अचानक सबकुछ बदल गया. काबुल एयरपोर्ट की इस दीवार के एक तरफ तालिबान की क्रूरता है और दूसरी तरफ बेहतर जिंदगी की एक उम्मीद. इसी उम्मीद में शायद इस मां ने अपने बच्चे को अमेरिकी सैनिकों को सौंप दिया.More Related News
