
DNA ANALYSIS: तय वक्त से ज्यादा काम करते हैं, तो ये बातें जानना है आपके लिए जरूरी
Zee News
देश में अक्सर लोग एक बात कहते हैं कि ऑफिस का काम घर के बाहर छोड़ कर आना चाहिए, लेकिन जब से कोरोना वायरस आया है, तब से बहुत से लोगों के लिए उनका घर ही उनका ऑफिस बन गया है और घर वाले इस ऑफिस में काम तय घंटों के हिसाब से नहीं होता.
नई दिल्ली: आज हम दफ्तर और घर के बीच खींची उस लाइन के बारे में आपको बताएंगे, जिसे वर्क फ्रॉम होम ने लगभग मिटा दिया है. हमारे इस विश्लेषण का आधार है, यूरोपियन पार्लियामेंट में पेश हुआ एक प्रस्ताव, जो ये कहता है कि अगर कोई कर्मचारी कंपनी के तय घंटों से ज्यादा काम करता है, तो इसे उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन माना जाएगा. इसमें ये भी लिखा है कि हर कर्मचारी को ये अधिकार होना चाहिए कि वो अपने काम के घंटों के बाद दफ्तर से आई फोन कॉल और ई मेल का जवाब न दे और किसी भी कर्मचारी का इस आधार पर आकलन न किया जाए कि उसने अपनी शिफ्ट के बाद वर्चुअल मीटिंग्स में हिस्सा नहीं लिया.More Related News
