
DNA ANALYSIS: कोरोना संकट के बीच नॉन स्टॉप ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों का क्या है हाल, पढ़ें ये रिपोर्ट
Zee News
हाल ही में असम के जोहाई जिले में एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिजनों ने डॉक्टर से मारपीट की थी. ऐसी घटनाएं देश के कई अस्पतालों हुई हैं, जहां डॉक्टर या हेल्थकेयर वर्कर से मारपीट की गई.
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के इस दौर में जब लोगों को ऐसा लगता है कि डॉक्टरों की कमाई लाखों करोड़ों में होती है, तब हम आपको ये बताएंगे कि एक डॉक्टर असल में एक महीने में कितने रुपये कमाता है? दुनियाभर में कोरोना महामारी से निपटने के लिए डॉक्टर्स फ्रंटलाइन में खड़े हैं. कोरोना संक्रमण काल में लोगों के जहन में ये बात बैठ गई है कि डॉक्टर मोटी तनख्वाह पाते हैं, वो मरीजों को लूटते हैं और जानबूझकर इस मुश्किल समय में लोगों का गलत फायदा उठा रहे हैं, लेकिन आज हम आपको सरकारी अस्पतालों के उन डॉक्टर्स से मिलवाएंगे, जो पढ़ाई के साथ-साथ मरीजों का इलाज भी कर रहे हैं. इनमें से कुछ डॉक्टर्स को जूनियर रेजिडेंट और कुछ को सीनियर रेजिडेंट कहा जाता है. यानी ये वो लोग हैं जिन्हें कुछ साल की प्रैक्टिस के बाद अपने लिए एक स्थायी नौकरी की तलाश भी करनी पड़ती है.More Related News
