
DNA ANALYSIS: कोरोना में अस्पताल नहीं, Twitter पर ट्वीट से मिल रही दवाई; Delhi Police ने शुरू की जांच
Zee News
कोरोना काल में कुछ लोग अपनी छवि चमकाने के लिए लोगों की मदद कर रहे हैं. ऐसे सभी लोग 'नेकी कर सोशल मीडिया पर डाल' सिद्धांत पर विश्वास रखते हैं. लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
नई दिल्ली: आज हम आपको कोरोना वायरस (Coronavirus) के नाम पर अपनी छवि चमकाने के लिए खुली मदद की नई-नई दुकानों के बारे में बताते हैं. एक जमाने में कहा जाता था कि नेकी कर दरिया में डाल यानी मदद करके किसी को कभी मत बताओ. लेकिन अब लोग 'नेकी कर सोशल मीडिया पर डाल' का पालन करने लगे हैं. नेता, अभिनेता, उद्योगपति और बड़े-बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर देश में इस महामारी का फायदा उठाकर मदद के नाम पर सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी छवि चमका रहे हैं. आज ऐसे कई लोगों से दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पूछताछ की है और उनसे ये पूछा है कि जब पूरी दिल्ली में ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी थी, लोग इधर-उधर भटक रहे थे तब ऐसे में मदद करने के लिए इन लोगों के पास ऑक्सीजन कहां से आई?More Related News
