
DNA ANALYSIS: कोचिंग कल्चर ऐसे पहुंचा रहा बड़ा नुकसान, समझिए एजुकेशन सिस्टम में बदलाव क्यों जरूरी
Zee News
Education System: हमारे इस विश्लेषण का आधार है शिक्षा के क्षेत्र की सबसे बड़ी ऑनलाइन कम्पनी BYJU’S और आकाश एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के बीच हुई एक बहुत बड़ी डील. जिसके तहत BYJU’S ने आकाश इंस्टीट्यूट को एक अरब डॉलर यानी लगभग साढ़े सात हजार करोड़ रुपये में खरीद लिया है.
नई दिल्ली: आज हम ट्यूशन वाले सॉल्यूशन का DNA टेस्ट करेंगे. इसलिए जो छात्र स्कूल में पढ़ने के बाद हर रोज दो से तीन घंटे अलग अलग विषयों की पढ़ाई के लिए महंगी ट्यूशंस लेते हैं और जो माता-पिता ये मानते हैं कि अगर उनके बच्चों ने ट्यूशन क्लासेज नहीं ली, तो वो फेल हो जाएंगे. उन्हें आज का हमारा ये कीमती विश्लेषण बहुत ध्यान से पढ़ना चाहिए. आज हम उनके सारे डाउट्स क्लियर (Doubts Clear) करने वाले हैं. हमारे इस विश्लेषण का आधार है शिक्षा के क्षेत्र की सबसे बड़ी ऑनलाइन कम्पनी BYJU’S और आकाश एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के बीच हुई एक बहुत बड़ी डील. जिसके तहत BYJU’S ने आकाश इंस्टीट्यूट को एक अरब डॉलर यानी लगभग साढ़े सात हजार करोड़ रुपये में खरीद लिया है. ये कीमत ई कॉमर्स कंपनी Nykaa और Lenskart जैसी कंपनियों की कुल नेट वर्थ से भी ज्यादा है.More Related News
