
DNA ANALYSIS: काबुल एयरपोर्ट से World Exclusive रिपोर्ट, जानें कैसे हैं हालात
Zee News
काबुल एयरपोर्ट (Kabul Airport) पर रोशनी ज्यादा नहीं थी लेकिन ये अंधेरा तालिबान के अत्याचारों के अंधेरे के आगे हल्का लग रहा था. रनवे पर बड़ी तादाद में वो लोग मौजूद थे जो किसी भी तरह से अफगानिस्तान (Afghanistan) से बाहर निकलना चाहते थे. ये लोग उन खुशनसीब लोगों में से थे जिन्हें एयरपोर्ट के अंदर आने दिया गया.
नई दिल्ली: काबुल एयरपोर्ट इस समय दुनिया की सबसे खतरनाक जगह है और काबुल एयरपोर्ट ही इस समय दुनिया का सबसे बड़ा फ्लैश पॉइंट, जहां इस समय हजारों-लाखों जिंदगियां दांव पर लगी हुई हैं. अफगानिस्तान के हजारों लोग इस समय आजाद होने के लिए बेकरार हैं और वो सब काबुल हवाई अड्डे के आसपास ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शायद उनकी किस्मत खुल जाए और वो देश से बाहर भागने में कामयाब हो जाएं. Zee Media भारत का पहला ऐसा न्यूज चैनल है, जो काबुल एयरपोर्ट के अन्दर प्रवेश करने में कामयाब रहा. आज आप पहली बार काबुल हवाई अड्डे के अन्दर की तस्वीरें देख पाएंगे. इसलिए आज आपको Zee News की ये जोखिम भरी रिपोर्टिंग मिस नहीं करनी चाहिए. काबुल एयरपोर्ट पर किसी को भी अन्दर जाने की अनुमति नहीं मिलती और अन्दर पहुंचने के बाद जिन्दा बाहर आएंगे या नहीं इसकी भी गारंटी भी नहीं है. लेकिन हमारे संवादता एयरपोर्ट के अन्दर गए भी और जिन्दा बाहर लौट कर आ भी गए.More Related News
