
DNA ANALYSIS: इन 3 बातों पर अमल करें तो देशभर में दूर हो जाएगी डॉक्टर्स और बेड्स की समस्या
Zee News
कोरोना संकट के चलते अस्पतालों में बेड और डॉक्टर्स की कमी हो गई है. इसलिए आज हमने रिसर्च के बाद एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें 3 मुख्य बाते हैं. अगर इन बातों पर अमल किया जाए तो देशभर में डॉक्टर्स की कमी को पूरा किया जा सकता है.
नई दिल्ली: इस समय हमारा देश वैक्सीन और ऑक्सीजन के अलावा अस्पतालों में बेड्स की कमी के संकट से भी गुजर रहा है. इसलिए अब हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. ये जानकारियां बहुत महत्वपूर्ण हैं. अभी भारत में हर दिन कोरोना वायरस से तीन लाख से ज्यादा मरीज संक्रमित हो रहे हैं. लेकिन एक अनुमान के मुताबिक, हर एक मरीज पर कम से कम पांच मरीज ऐसे हैं, जो संक्रमित तो हैं लेकिन उन्होंने अपना टेस्ट नहीं कराया. इस हिसाब से देखें तो अनुमान है कि भारत में हर दिन 15 लाख लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं. अब अगर ये मान लें कि इनमें से 5 प्रतिशत मरीजों को अस्पतालों में आईसीयू (ICU Beds) की जरूरत है तो ये संख्या हो जाएगी 75 हजार.More Related News
