
DNA ANALYSIS: इंटरनेट नहीं भूलता आपकी गलतियां, जानें Search Engine से कैसे हटा सकते हैं Personal Data?
Zee News
इंटरनेट पर आपकी गलतियां, आपके गम और गुनाह सब सदा के लिए सेव (Save) हो जाते हैं और कोई भी इनका इस्तेमाल आपको नुकसान पहुंचाने के लिए कर सकता है. अगर आप इंटरनेट पर मौजूद अपनी जानकारियों को मिटाना चाहते हैं या इसे नियंत्रित करना चाहते हैं तो आप कुछ तरीके अपना सकते हैं.
नई दिल्ली: बहुत सारी यादें ऐसी होती है, जिन्हें आप भुला देना चाहते हैं. कई बार आप दूसरों को कहते हैं कि मुझे इस पर बात नहीं करनी. छोड़ो जो हुआ, उसे भूल जाओ, लेकिन अगर आपकी कोई बात इंटरनेट पर मौजूद है, तो इंटरनेट उसे कभी नहीं भूलता. दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपने जीवन में कोई गलती की है या कोई अपराध किया है. ये लोग उसकी सजा भी भुगत चुके हैं, लेकिन इंटरनेट इनकी गलतियों को भुलाने के लिए तैयार नहीं है.More Related News
