
DNA ANALYSIS: आपकी लिपस्टिक जहरीली तो नहीं? मिलाया जा रहा ये खतरनाक केमिकल
Zee News
एनवॉयरमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित हुई एक स्टडी में बताया गया है कि मेकअप प्रोडक्ट्स में जहरीला केमिकल फ्लोरीन मिला हुआ है. ये स्टडी कैलिफोर्निया की ग्रीन साइंस पॉलिसी इंस्टीट्यूट ने की है.
नई दिल्ली: अब हम आपको एक ऐसे खतरे के बारे में बताएंगे, जिसमें सावधानी ही आपको बचा सकती है और मेकअप की शौकीन महिलाओं को ये खबर जरूर देखनी चाहिए. ये खबर उन युवाओं के लिए भी बहुत जरूरी है जो सोशल मीडिया स्टार बनने के लिए खूबसूरती पर ज्यादा ध्यान देते हैं और कॉस्मेटिक्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. चेहरे को खूबसूरत बनाने में इस्तेमाल होने वाले कॉस्मेटिक्स जैसे लिपस्टिक, आई शैडो और मस्कारा में एक जहरीला केमिकल पाया गया है. एनवॉयरमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित हुई एक स्टडी में बताया गया है कि मेकअप प्रोडक्ट्स में जहरीला केमिकल फ्लोरीन मिला हुआ है. ये स्टडी कैलिफोर्निया की ग्रीन साइंस पॉलिसी इंस्टीट्यूट ने की है. इस संस्था ने विश्व के 70 से ज्यादा जाने माने कॉस्मेटिक्स ब्रांड्स पर ये स्टडी की है.More Related News
