
DNA ANALYSIS: आदत से मजबूर आमेरिका ने फिर दिया भारत के आंतरिक मामलों में दखल
Zee News
एक निरीक्षक या एक मॉनिटर की तरह अमेरिका के विदेश मंत्री ने भारत के आंतरिक मुद्दों में ना सिर्फ दखल दिया बल्कि इन मुद्दों को लेकर अमेरिका का रुख भी साफ करने की कोशिश की.
नई दिल्ली: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) बुधवार को दिल्ली में थे और इस दौरान उनकी सबसे मुलाकात हुई. वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले. विदेश मंत्री एस. जयशंकर से उनकी मुलाकात हुई और भारत के National Security Advisor अजीत डोभाल के साथ भी उन्होंने बैठक की. इन सभी बैठकों में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को बढ़ाने पर बात की गई. लेकिन इस सबके बीच एक और बैठक हुई, जिस पर बहुत कम लोगों ने गौर किया. ये बैठक एंटनी ब्लिंकन और भारत की सिविल सोसायटी के लोगों के बीच हुई. इसमें सामाजिक कार्यकर्ता, वकील और दलाई लामा के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस छोटी सी बैठक में अमेरिका के विदेश मंत्री ने भारत के आंतरिक मुद्दों पर बात की. ये मुद्दे थे.. मीडिया की स्वतंत्रता, भारत सरकार के कृषि कानून, जिनके खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन कर रहे हैं, इसके अलावा लव जिहाद, नागरिकता संशोधन कानून और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर भी इस बैठक में चर्चा की गई.More Related News
