
DNA ANALYSIS: आतंकियों के लिए हमले का आसान तरीका क्यों बने Armed Drones? ये है सबसे बड़ी वजह
Zee News
भारत की तरफ से केन्द्रीय गृह मंत्रालय के विशेष सचिव वी.एस.के. कौमुदी ने आज आर्म्ड ड्रोन्स यानी हथियारों से लैस ड्रोन्स के इस्तेमाल को लेकर ये मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में उठाया और उन्होंने कई गंभीर बातें कहीं.
नई दिल्ली: आज हम सबसे पहले वर्ष 2018 के एक वीडियो की बात करेंगे, जब वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर एक सैन्य समारोह के दौरान दो ड्रोन्स से हमला हुआ था. उस समय इन दोनों ड्रोन्स में एक एक किलोग्राम RDX रखा गया था, लेकिन हमले से पहले ही ये दोनों ड्रोन्स हवा में फट गए, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई थी और निकोलस मादुरो बाल बाल बच गए थे. इस वीडियो का जिक्र करने के पीछे हमारा मकसद है कि आप ड्रोन के बढ़ते खतरों को समझें, जो अब एक खतरनाक हथियार बन चुके हैं. इस वीडियो से आप समझ गए होंगे कि एक ड्रोन कैसे एक देश की सेना और उसके राष्ट्रपति को हिला सकता है, लेकिन अब ये सोचिए अगर ये ड्रोन्स आतंकवादियों के हाथों में पहुंच जाएं तो क्या होगा? तो ये Drone हवा में उड़ते हुए आत्मघाती हमलावर बन जाएंगे. जम्मू कश्मीर में पिछले एक हफ्ते से यही खतरा सामने आया है.More Related News
