
DNA ANALYSIS: असम-मिजोरम के बीच 100 वर्षों से भी ज्यादा पुराना सीमा विवाद क्यों नहीं सुलझाया गया?
Zee News
असम-मिजोरम की सीमा पर जिस जगह खूनी संघर्ष हुआ था, वहां पर अब CRPF की पांच कंपनियां तैनात की गई हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय इस पूरे मामले की निगरानी कर रहा है.
नई दिल्ली: आज हम आपको देश के उत्तर पूर्वी राज्यों के दो जश्न की तस्वीरें के बारे में बताएंगे. एक जश्न मेडल जीतने का है और दूसरा जश्न अपने ही देश के लोगों की हत्या करने का है. 27 जुलाई को मणिपुर में मीराबाई चानू के स्वागत में जश्न मनाया गया और ये जश्न टोक्यो ओलंपिक्स में भारत के लिए मेडल जीतने की खुशी का है. ये तस्वीरें देख कर आपको लगेगा कि ये काफिला किसी नेता, फिल्म स्टार या वर्ल्ड कप जीतने वाले किसी क्रिकेटर का है, लेकिन ऐसा नहीं है. ये काफिला मीराबाई चानू का है. जब मीराबाई चानू अपने गृह राज्य मणिपुर की राजधानी इम्फाल पहुंचीं, तो हजारों लोग उनका स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहे थे. एयरपोर्ट से जब उनका काफिला निकला तो ये लोग उनके साथ साथ चलने लगे और धीरे-धीरे ये स्वागत, जीत की महा रैली में बदल गया.More Related News
