
DNA ANALYSIS: असम की राजनीति में बीफ वाला बवाल, समझिए क्यों हो रही इस पर पॉलिटिक्स
Zee News
2011 के सेंसस के मुताबिक, असम भारत का वो राज्य है जहां मुस्लिम जनसंख्या सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है. फिलहाल असम की आबादी में हिंदुओं की हिस्सेदारी 61 प्रतिशत है, जबकि मुसलमानों की जनसंख्या 34 प्रतिशत है.
नई दिल्ली: आज हम गायों की सुरक्षा से जुड़े एक ऐसे बिल का विश्लेषण करेंगे, जिसकी वजह से असम में एक बार फिर हिंदू और मुसलमानों के नाम पर राजनीति की दुकानें खुल गई हैं. असम की विधान सभा में पेश किए गए इस बिल के मुताबिक, अब वहां मंदिरों के आसपास के 5 किलोमीटर के इलाके में बीफ बेचना और खरीदना गैर कानूनी हो जाएगा. अगर ये बिल कानून बन गया तो इसका उल्लंघन करने वाले को 3 से 8 साल तक की जेल की सजा हो सकती है और उन पर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. असम में बीजेपी की सरकार है, जिसके मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हैं. हिमंत बिस्वा सरमा ने ये बिल विधान सभा में पेश किया है. अब विपक्षी पार्टियों का कहना है कि इस नए कानून के जरिए असम की सरकार मुसलमानों को निशाना बनाएगी.More Related News
