
DNA Analysis: अफगानियों पर Munawwar Rana ने बोला झूठ, इस भारतीय राजा से कांपते थे अफगान आक्रमणकारी
Zee News
Munawwar Rana On Taliban Victory: शायर मुन्नवर राणा ने कहा कि पिछले 1100 साल में भारत पर किसी अफगानी ने हमला नहीं किया लेकिन यह बात सच नहीं है.
नई दिल्ली: तालिबानी हाथ में बंदूक लेकर खड़े हैं लेकिन वहां की जनता अपने देश का झंडा नहीं छोड़ रही जबकि भारत के कुछ लोग खुद को यहां इतना असुरक्षित समझते हैं कि वो बात-बात पर देश छोड़ने की बात करने लगते हैं. शायर मुन्नवर राणा (Munawwar Rana) ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि तालिबान (Taliban) किसी को भागने पर मजबूर नहीं कर रहा जबकि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हालात देखकर उनका यहां से भाग जाने का मन करता है. ये साहब कह रहे हैं कि पिछले 1100 वर्षों में कभी किसी अफगानी ने भारत पर हमला नहीं किया. लेकिन सच ये है कि पिछले एक हजार वर्षों में अफगानिस्तान (Afghanistan) से आए आक्रमणकारियों ने भारत पर कम से कम 33 बार हमले किए.More Related News
