
Diabetes से पीड़ित बच्चे दिव्यांग श्रेणी में रखे जाएं, राज्य सभा में उठी जोरदार मांग
Zee News
राज्य सभा में शून्यकाल के दौरान मनोनीत सदस्य सुरेश गोपी ने टाइप-1 डायबिटीज पीड़ित बच्चों का मामला उठाया.
नई दिल्ली: टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित बच्चों को दिव्यांग श्रेणी में रखे जाने की मांग करते हुए राज्यसभा में एक मनोनीत सदस्य ने शुक्रवार को कहा कि इस रोग को दुर्लभ बीमारी के लिए राष्ट्रीय नीति में शामिल भी किया जाना चाहिए.
मनोनीत सदस्य सुरेश गोपी ने उठाया मामला उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए मनोनीत सदस्य सुरेश गोपी ने कहा कि टाइप-1 मधुमेह की स्थिति में, शर्करा का संतुलित स्तर बनाए रखने के लिए अग्नाशय में पर्याप्त मात्रा में इन्सुलिन हार्मोन का उत्पादन नहीं हो पाता. उन्होंने कहा कि कम इन्सुलिन उत्पादन होने पर हाइपो ग्लाइसेमिया और अधिक इन्सुलिन उत्पादन होने पर हाइपर ग्लाइसेमिया की समस्या होती है और दोनों ही घातक हैं.
More Related News
