
Dholpur में खूनी संघर्ष में बदला पुराना विवाद, 2 गंभीर रूप से घायल
Zee News
जिला अस्पताल पहुंची स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस ने मामले से नादनपुर थाना पुलिस को अवगत करा दिया है. लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस के समक्ष मामला दर्ज नहीं कराया है.
Dholpur: धौलपुर के नादनपुर थाना क्षेत्र के गांव बरइया में दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया. दोनों तरफ से हुई लाठी भाटा जंग के बाद फायरिंग शुरू हो गई. फायरिंग के दौरान एक पक्ष की महिला (25) के पेट में गोली लगी है. वहीं, दूसरे पक्ष के लड़के (15) के गोली लगी है. दोनों घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया. लेकिन महिला की नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया. जानकारी के मुताबिक, नादनपुर थाना क्षेत्र के गांव बरईया में भूरा सिंह एवं नरेश सिंह के पक्ष में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया. विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी के बाद तू-तू मैं-मै शुरू हो गई. उसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे एवं हथियारों से लैस होकर आमने-सामने हो गए.More Related News
