)
DGMO Salary: भारत-पाकिस्तान के DGMO आज करेंगे मीटिंग, कितनी होती है इनकी सैलरी?
Zee News
DGMO Meeting India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के DGMO की 12 मई, 2025 को दोपहर 12 बजे बैठक करेंगे. भारत से लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और पाकिस्तान से मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला हिस्सा लेंगे. बैठक का उद्देश्य 10 मई को लागू युद्धविराम को स्थायी बनाना और पाकिस्तान के उल्लंघनों पर चर्चा करना है. चलिए, जानते हैं कि भारत और पाक में DGMO की सैलरी कितनी है.
DGMO Salary in India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो चुका है. बीती रात शांति से गुजरी. पाकिस्तान की ओर से कोई नापाक हरकत दर्ज नहीं हुई. आज दोनों देशों के बीच अहम मीटिंग होनी है. ये DGMO लेवल की मीटिंग होगी. DGMO का मतलब होता है डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स. यह मीटिंग दोपहर 12 बजे होनी है. ये मीटिंग युद्ध विराम के बाद हो रही है. इसका मकसद सीमा पर शांति बनाए रखने और समझौते को स्थायी रखने पर चर्चा करना है.
