
DGCA ने फिर बढ़ाई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक, 31 जुलाई तक लगा प्रतिबंध
Zee News
DGCA ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 31 जुलाई, 2021 तक लागू रहेगा. यह रोक उन अंतरराष्ट्रीय कार्गो फ्लाइट्स पर लागू नहीं होगी जिन्हें DGCA ने अनुमति दी है. हालांकि कुछ चुने हुए रूट्स पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है.
नई दिल्लीः Covid-19 महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक एक बार फिर बढ़ा दी गई है. 30 जून 2021 तक के लिए प्रतिबंधित की गई उड़ानों पर अब अगले एक महीने यानी 31 जुलाई तक रहेगी. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी. Restrictions on scheduled international passenger flights to/from India extended till July 31st, 2021: Directorate General of Civil Aviation (DGCA) जानकारी के मुताबिक, DGCA ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 31 जुलाई, 2021 तक लागू रहेगा. यह रोक उन अंतरराष्ट्रीय कार्गो फ्लाइट्स पर लागू नहीं होगी जिन्हें DGCA ने अनुमति दी है. हालांकि कुछ चुने हुए रूट्स पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है.More Related News
