)
DF-ZF, DF-17 का आवाज से 5 गुना तेज हमला! चीन की 'हाइपरसोनिक' टैंक का खौफ; पलक झपकते ही तबाही
Zee News
Hypersonic missile China: चीन दुनिया की उन चुनिंदा ताकतों में शामिल है जिसके पास हाइपरसोनिक हथियारों का सबसे एडवांस भंडार है. ये मिसाइलें आवाज की रफ्तार से कम से कम पांच गुना तेज (Mach 5 से ज्यादा) चलती हैं. हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि चीन इन मिसाइलों का इस्तेमाल दुश्मन के विमानवाहक पोतों और रक्षा प्रणालियों को पूरी तरह नाकाम करने के लिए करने वाला है.
Hypersonic missile China: चीन ने पिछले कुछ सालों में अपनी सैन्य ताकत को बहुत तेजी से आधुनिक बनाया है. उसके पास DF-17 जैसी मिसाइलें हैं जो हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल से लैस हैं. साधारण मिसाइलें एक तय रास्ते पर चलती हैं, जिन्हें पकड़ना आसान होता है. लेकिन चीन की हाइपरसोनिक मिसाइलें हवा में अपना रास्ता बदल सकती हैं और बहुत कम ऊंचाई पर उड़ती हैं. इसका मतलब है कि दुश्मन के रडार को जब तक उनके आने का पता चलता है, तब तक धमाका हो चुका होता है. चीन की रणनीति यह है कि किसी भी युद्ध की शुरुआत में ही वह इन मिसाइलों से दुश्मन के कमांड सेंटर, रडार और संचार व्यवस्था को खत्म कर देगा ताकि विरोधी देश संभलने का मौका ही न पाए. यह तकनीक अमेरिका जैसे देशों के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गई है क्योंकि उनके पास फिलहाल इन मिसाइलों को रोकने का कोई पक्का तोड़ नहीं है.
