
Dewas: PUBG खेलते-खेलते अचानक चीख उठा युवक, फिर चली गई जान
Zee News
दीपक की मौत के बाद उसके परिजनों ने बताया कि वह पबजी गेम का बहुत शौकीन था और पिछले दो दिन से गेम में ज्यादा ही बिजी रहने लगा था. जब यह हादसा हुआ तब घर पर सिर्फ दीपक और उसकी भांजी मौजूद थे.
देवास: बच्चों और युवाओं के बीच ऑनलाइन गेम का क्रेज जानलेवा साबित हो रहा है और कई लोग गेम खेलने के दौरान हादसों का शिकार हो चुके हैं. ताजा मामला मध्य प्रदेश के देवास जिले का है जहां मोबाइल फोन पर पबजी गेम खेलते-खेलते 19 वर्षीय एक दिव्यांग की मौत हो गई. ऑनलाइन गेम खेलते वक्त पहले लड़का अचानक जोर से चिल्लाया फिर कथित तौर पर बेहोश हो गया, आखिर में उसने दम तोड़ दिया. देवास जिले के इंड्रस्टियल एरिया थाना इलाके स्थित शांतिनगर में रविवार दोपहर को यह हादसा हुआ.More Related News
