)
Democracy Index: 167 देशों की डेमोक्रेसी रैंकिंग जारी, पाक ने पाई 118वीं रैंक; जानें भारत कौनसे नंबर पर?
Zee News
Democracy Ranking: डेमोक्रेसी इंडेक्स जारी हो गया है. इसमें भारत ने 167 देशों में 41वीं रैंक पाई है. जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान 118वीं रैंक पर है.
नई दिल्ली: Democracy Ranking: दुनियाभर के 167 देशों की डेमोक्रेसी रैंकिंग जारी की गई है. ब्रिटिश अखबार द इकोनॉमिस्ट ने बताया है कि 2023 में लोकतंत्र के स्तर में बड़ी गिरावट आई है. 167 देशों को लोकतंत्र के पैमाने पर 4 कैटेगरी में बांटा गया है. पहले वो देश जिनमें पूर्ण लोकतंत्र है. दूसरे वो देश, जिनमें खामियों वाला लोकतंत्र है. तीससे वो देश हैं, जिनमें अथॉरिटेरियन रेजीम यानी तानाशाही वाला सिस्टम है. चौथी वो देश हैं, जिनमें हाइब्रिड रेजीम यानी वो न तो लोकतांत्रिक हैं और न ही तानाशाही.
More Related News
