
Delta Plus Variant ने इन तीन राज्यों में दी दस्तक, करीब 25 मरीज मिले संक्रमित
Zee News
मध्य प्रदेश के भोपाल से डेल्टा वैरिएंट का पहला मामला सामने आया था. राजधानी में गुरुवार को 65 वर्षीय एक महिला के कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.
नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर ( Covid-19 Second Wave) देश पर कहर बनकर टूटी और हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवा दी. यही नहीं कोरोना का डेल्टा वैरिएंट हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है. अब इससे एक और नए वैरिएंट ने जन्म लिया जिसे डेल्टा प्लस (Delta Plus Variant) का नाम दिया गया है. भारत के कई राज्यों से इस नए वैरिएंट के मामले आने शुरू भी हो चुके हैं. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 21 मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि इनमें से 9 मामले जलगांव, 7 मुंबई इसके अलावा 1-1 सिंधुदुर्ग, ठाणे और पालगढ़ जिले से है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब जीनोम सिक्वेंसिंग का फैसला किया है और हर जिले से 100 नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि 15 मई से अब तक 7,500 नमूने लिए गए हैं जिनमें डेल्टा प्लस के करीब 21 मामले हैं.More Related News
