
Delimitation Commission 6-9 जुलाई तक Jammu-Kashmir का दौरा करेगा
Zee News
इस दौरे में (परिसीमन) आयोग राजनीतिक दलों, जन प्रतिनिधियों और 20 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों/उपायुक्तों समेत केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करेगा,
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में निर्वाचन क्षेत्रों की नयी सीमा तय करने के लिए जानकारी एकत्र करने के उद्देश्य से परिसीमन आयोग छह जुलाई से नौ जुलाई तक केंद्रशासित प्रदेश का चार दिवसीय दौरा करेगा और वहां राजनीतिक दलों, जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ वार्ता करेगा. निर्वाचन आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी. चुनावी पैनल के मुख्यालय में यहां बुधवार को हुई बैठक के बाद यह फैसला किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता परिसीमन आयोग की अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई ने की और इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्र ने भी हिस्सा लिया. जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी इस तीन सदस्यीय समिति के सदस्य हैं लेकिन वह बैठक में शामिल नहीं हुए.More Related News
