
Delhi Unlock 6: बिना दर्शक खुल सकेंगे Sports Complex, मल्टीप्लेक्स रहेंगे बंद
Zee News
Delhi Unlock-6: दिल्ली में फिलहाल सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को राहत नहीं मिली है. यानी सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स अभी नहीं खोले जाएंगे.
नई दिल्ली: दिल्ली अनलॉक-6 (Delhi Unlock-6) का ऐलान हो गया है. ताजा जानकारी के मुताबिक राजधानी में इस चरण में भी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को राहत नहीं मिली है. यानी सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स अभी नहीं खोले जाएंगे. वहीं दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) द्वारा जारी आदेश में स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को बिना दर्शकों के खोलने की इजाजत मिली है.More Related News
