
Delhi University में दाखिले के लिए दूसरी कट ऑफ जारी, करीब 1.5 प्रतिशत तक आई गिरावट
Zee News
दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के कॉलेजों ने दूसरी कट ऑफ (Delhi University Second Cut Off 2021) जारी कर दी है. कई कॉलेजों में पहली कट ऑफ 100 प्रतिशत तक पहुंच गई थी.
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के कॉलेजों ने दूसरी कट ऑफ (Delhi University Second Cut Off 2021) जारी कर दी है. कई कॉलेजों में पहली कट ऑफ 100 प्रतिशत तक पहुंच गई थी. अब दूसरी सूची जारी हुई है लेकिन उसमें भी स्टूडेंट्स को बहुत राहत मिलने की संभावना नहीं लग रही है.
रामजस कॉलेज ने बीएससी (ऑनर्स) फिजिकल साइंस की दूसरी कट ऑफ (Delhi University Second Cut Off 2021) 100 प्रतिशत से कम होकर 99.33 फीसदी पर आ गई है. हंसराज कॉलेज ने बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस के लिए 100 फीसदी की पहली कट ऑफ जारी की थी. इसी लिस्ट के आधार पर कॉलेज में सारी सीटें फुल हो गई और उसके बाद इस कोर्स में दूसरी कट ऑफ नहीं निकाली गई है. हंसराज कॉलेज ने बीए (ऑनर्स) एंथ्रोपोलॉजी और बीए प्रोग्राम के अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य व इतिहास के संजोयन विषयों के लिए भी दूसरी कट ऑफ नहीं निकाली है.
