
Delhi Rape: दिल्ली में एक और मासूम के साथ दरिंदगी, 6 साल की बच्ची से रेप
Zee News
मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप (Rape) की पुष्टि हुई है. फिलहाल पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है और बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
नई दिल्ली: दिल्ली में एक और मासूम के साथ दरिंदगी (Delhi Rape) का का मामला सामने आया है. दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र इलाके में एक महज 6 साल की बच्ची के साथ रेप की घिनौनी वारदात हुई. रेप (Rape) का आरोपी बच्ची का पड़ोसी ही निकला है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को दोपहर 11:00 बजे एक कॉल मिली जिसमें बताया गया एक 6 साल की बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है. जब बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट आई तो पता लगा कि बच्ची के साथ रेप (Rape) किया गया है. घटना त्रिलोकपुरी इलाके की है. फिलहाल पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है और बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.More Related News
