
Delhi Rain: बारिश ने तोड़ा 46 साल का रिकॉर्ड, एयरपोर्ट पर भी भरा पानी, ऑरेंज अलर्ट जारी
Zee News
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, 'सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी ने 1975 के मानसून के मौसम में 1,150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की थी. इस साल बारिश पहले ही 1,100 के आंकड़ें को पार कर गई है.
नई दिल्ली: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने शनिवार को बताया कि इस साल मानसून के सबसे ज्यादा गैर-मामूली मौसम में दिल्ली में अभी तक 1,100 मिलीमीटर बारिश हुई जो 46 सालों में सबसे ज्यादा और पिछले साल दर्ज की गई बारिश से लगभग दोगुनी है. भारी बारिश का आलम यह रहा कि इंदिरा गांधी एयरपोर्ट ( IGI airport Submerged) पर भी कई फीट तक पानी भर गया. फिलहाल ये आंकड़ें बदल सकते हैं क्योंकि शहर में दिन में और बारिश का अंदाज़ा है. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, 'सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी ने 1975 के मानसून के मौसम में 1,150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की थी. इस साल बारिश पहले ही 1,100 के आंकड़ें को पार कर गई है और मानसून का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है.'More Related News
