
Delhi Police ने Youth Congress President से की पूछताछ, कहां से जुटा रहे हैं दवाएं-चिकित्सा उपकरण
Zee News
दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बी.वी.श्रीनिवास से 25 मिनट पूछताछ की है. इस दौरान यह जानने की कोशिश की गई कि वे कोविड काल में लोगों की मदद के लिए दवाएं आदि कहां से लाए.
नई दिल्ली: कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों को दवाएं-इंजेक्शन, चिकित्सा उपकरण मुहैया कराने के मुद्दे पर लगाई गई एक जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बी.वी.श्रीनिवास (B.V. Srinivas) से पूछताछ करने के लिए कहा था. इसके तहत आज अधिकारिक तौर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच श्रीनिवासन से पूछताछ करने पहुंची. श्रीनिवास से करीब 25 मिनट तक की गई पूछताछ में क्राइम ब्रांच ने यह जानने की कोशिश की कि इंडियन युथ कांग्रेस के नेता कैसे लोगों की मदद कर रहे हैं. यानि कि इसके लिए चिकित्सा उपकरण कहां से इकट्ठा किये जा रहे हैं. इसके अलावा वेइंजेक्शन-दवाएं भी कहां से ला रहे हैं. यह पूछताछ जरूरतमंदों को दवाएं आदि बांटने को लेकर की गई.More Related News
