
Delhi Oxygen Crisis: सर गंगाराम अस्पताल में 25 की मौत, 60 की जिंदगी खतरे में
Zee News
Delhi Coronavirs Update: सर गंगाराम हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर ने कहा है कि बीते 24 घंटों में 25 मरीजों की मौत हो गई है, वहीं 60 और मरीजों की जिंदगी खतरे में हैं. 2 घंटे में ऑक्सीजन खत्म होने की आशंका जताई गई है.
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के हालात बेकाबू हैं. डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी लगातार लोगों की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बावजूद राजधानी दिल्ली में बेहद बुरी खबर सामने आई है. सर गंगाराम अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 25 मरीजों की मौत हो चुकी है वहीं 60 गंभीर रूप से बीमार लोगों की जान खतरे में है. अस्पताल की ओर से भेजे गए आपात संदेश में ऑक्सीजन (Oxygen) की तत्काल जरूरत बताई गई है. हॉस्पिटल में महज कुछ घंटों तक के लिए ही ऑक्सीजन बचा है. ऐसे में समय रहते आपात इंतजाम किए जाने की मांग की गई है.More Related News
