)
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम, कल भी होगी आज जैसी बारिश?
Zee News
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में कल यानी बृहस्पतिवार को तीन घंटे तक तेज बारिश हो सकती है. बुधवार को हुई बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में कई जगह जलजमाव की स्थिति बनी और यातायात की समस्या पैदा हुई.
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास इलाकों यानी NCR में बृहस्पतिवार को भी तेज बारिश हो सकती है. बुधवार को हुई बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ. दिनभर बादल छाए रहने और हवाएं चलने के कारण तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, आयानगर में दिन में साढ़े 11 बजे से दोपहर ढाई बजे के बीच तीन घंटे की अवधि में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई.
More Related News
