
Delhi-NCR में नहीं लगेगा लॉकडाउन, इस तारीख तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल
Zee News
दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए लॉकडाउन लगाने की सभी अटकलों पर विराम लग गया है, हालांकि प्रदूषण को कम करने के लिए राज्य में कई पाबंदियां लागू की गई हैं.
नई दिल्ली: वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सरकारी और निजी दोनों कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम, दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में 11 ताप विद्युत संयंत्रों में से छह को बंद करना, 21 नवंबर तक निर्माण गतिविधियों पर छूट के साथ प्रतिबंध और सभी स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों पर रोक केवल ऑनलाइन कक्षाएं जैसे आपातकालीन उपायों के हिस्से के रूप में ये कुछ मुख्य निर्देश दिए गए हैं.
ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं.
More Related News
