
Delhi: Muslim Girl से प्यार करना पड़ा भारी, Hindu Boy की पूरी गली को बनाया गया निशाना
Zee News
Attack On Hindu Boy Sumit House And Street: मुस्लिम लड़की से शादी करने वाले हिंदू लड़के सुमित के पड़ोसियों का आरोप है कि तोड़फोड़ करने के बाद वापस जाते वक्त सभी लड़के होली के दिन खून की होली खेलने की धमकी देकर गए हैं.
नई दिल्ली: देश की राजधानी में मुस्लिम लड़की से प्यार और शादी करना हिंदू लड़के की पूरी गली (Attack On Hindu Boy Sumit's House And Street) को भारी पड़ गया. नाराज मुस्लिम लड़की के परिजनों ने हिंदू लड़के के घर और गली में जमकर तोड़फोड़ की. ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. बता दें कि दिल्ली की सराय काले खा की हरिजन बस्ती में सुमित नामक एक लड़का रहता था. जो इलाके की ही खुशी नाम की एक लड़की से प्यार करता था. दोनों ने 16 मार्च, 2021 को शादी (Hindu Boy Sumit Married Muslim Girl Khushi) कर ली. हिंदू लड़के से शादी करने की बात से लड़की के परिवार वाले इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने सुमित को सबक सिखाने की ठान ली.More Related News
